फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ भरत महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। डू समथिंग सोसाइटी की ओर से महर्षि कण्व की तपस्थली और देेश को नाम देने वाले राजा भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम (कण्वघाटी) में तीन दिवसीय भरत महोत्सव शुरू हुआ। महोत्सव में स्लो साइकिल रेस में जूनियर वर्ग से शौर्य खत्री (एमकेवीएन) और सीनियर वर्ग से निखिल जोशी (बालभारती स्कूल) ने प्रथम स्थान हासिल किया।
शुक्रवार को भरत महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि योग गुरु विश्वपाल जयंत, हंस फाउंडेशन के प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट और एमकेवीएन के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी ने किया। इस दौरान आयोजित योग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से महाराणा प्रताप ग्रुप ने प्रथम, अशोका ग्रुप ने द्वितीय और सीनियर वर्ग में कान्हा ग्रुप ने प्रथम, एनएस ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग से महाराणा प्रताप ग्रुप के नमन को सर्वश्रेष्ठ योगी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लो साइकिल रेस के जूनियर वर्ग शौर्य खत्री ने प्रथम, पारस खत्री ने द्वितीय और सीनियर वर्ग में निखिल जोशी ने प्रथम, आदित्य घिल्डियाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्लोक वाचन के जूनियर वर्ग में सृष्टि प्रथम व रोशनी द्वितीय रही। वॉलीबाल प्रतियोगिता के प्रथम मैच में मालिनी क्लब (बी) की टीम ने एमकेवीएन (बी) को 15-9,15-10 से पराजित किया। दूसरे मैच में वारियर्स की टीम ने आईएचएमएस की टीम को 15-9, 16-14 से हराया। इस अवसर पर समिति के सचिव विपिन जदली, महोत्सव के संयोजक कैप्टन डीपी बलूनी, शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठारी, उप-निदेशिका सोनम कोठारी, बीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें