फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री सिद्धबली महोत्सव में निकलेगी बाबा की भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री सिद्धबली मंदिर समिति की ओर से आयोजित बैठक में 30 नवंबर से एक दिसंबर तक आयोजित कोटद्वार के श्री सिद्धबली महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें महोत्सव में तीन दिनों तक होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी ने बताया कि 30 नवंबर को श्री सिद्धबली महोत्सव का आगाज पिंडी महाभिषेक व झंडायात्रा से किया जाएगा। इसी दिन शाम को शहर में बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
एक दिसंबर को सुबह हवन यज्ञ होगा। उसके बाद लोक गायिका संगीता ढौंडियाल और लोक गायक रजनीकांत सेमवाल गढ़वाली भजनों से सिद्धबाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। दो दिसंबर को सुबह सिद्धबाबा के जागरों का आयोजन किया जाएगा। सवा मन रोट के वितरण के बाद भजन गायक पवन गोदियाल अपनी टीम के साथ हिंदी भजनों की आकर्षक प्रस्तुति देंगे। अनुष्ठान के मुख्य अतिथि निवर्तमान शंकराचार्य भारत माता मंदिर परमाध्यक्ष सत्यमित्रानंद जी महाराज होंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर के संरक्षक महंत दिलीप रावत, जीत सिंह पटवाल, विवेक अग्रवाल, रविंद्र नेेगी, रमेश चंद्र सिंह रावत, राजेंद्र मोंगिया, संजय बंसल, नीरज मिश्रा, सुनील गोयल, अजय अग्रवाल व अनिल अग्रवाल बिट्ठल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें