फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रों को स्व. श्याम सिंह गुसाईं पुरस्कार से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धुमाकोट। जनता इंटर कालेज चैड (चैनपुर) में हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्व. श्याम सिंह गुसाईं स्मृति पुरस्कार से नवाजा गया। प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह रावत ने बताया कि स्व. श्याम सिंह गुसाईं के पुत्र आलम सिंह गुसाईं ने हाईस्कूल के विद्यार्थी रहे अंजू ग्राम तोल्यूंडांडा, अंबिका कंडारी और निकिता ग्राम चैड को स्व. श्याम सिंह गुसाईं स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन

वहीं, इंटर बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी रवीना ग्राम डांडातोली, प्रियंका ग्राम तोल्यूंडांडा, रोहित कंडारी ग्राम चैड, सुरेंद्र सिंह ग्राम डांडातोली को यह पुरस्कार दिया गया। सभी मेधावियों को नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बख्तावर सिंह कंडारी, मनोज कंडारी, गबर सिंह रावत, कल्याण सिंह, गजे सिंह, नैन सिंह, रामेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, जवाहर सिंह, प्रेमसिंह, धनपाल सिंह, नरेश ध्यानी और विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें