फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविंद्र राणा बने राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ के गढ़वाल मंडल सम्मेलन के दूसरे दिन नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें रविंद्र राणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र बिष्ट को 543 मदों से हराया।
विज्ञापन

शनिवार इंटर कालेज मोटाढाक में आयोजित सम्मेलन में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत और निर्वाचन अधिकारी बीईओ सुषमा दास के मार्ग दर्शन में राजकीय शिक्षक संघ का चुनाव हुआ, जिसमें 1105 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। चुनाव में रविंद्र राणा अध्यक्ष, बृजेश पंवार व सुमनलता रावत उपाध्यक्ष, हेमंत पैन्यूली मंत्री, पंकज ध्यानी, मधु खुगशाल संयुक्त मंत्री, अर्जुन राणा व कांता रावत संगठन मंत्री चुने गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जनार्दन बुड़ाकोटी, कमल किशोर डिमरी, डा. सोहन, शिव सिंह नेगी, जगदीप रावत, मनमोहन सिंह चौहान, राजेंद्र भंडारी, मुकेश रावत, रविंद्र रावत, जितेंद्र नेगी, बलवीर सिंह नेगी, डबल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें