फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडकोट पुल के बनने से 40 किमी. कम होगी जिला मुख्यालय की दूरी: दिलीप

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने रविवार को गड़कोट पुल का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि 1.63 करोड़ रुपये की लागत से 30 मीटर स्पान का यह पुल एक वर्ष के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। पुल के बनने से दो ब्लाकों के दर्जनों गांवों की जिला मुख्यालय से दूरी 30 से 40 किमी तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रैतपुर में आयोजित समारोह में विधायक दिलीप रावत ने कहा कि सतपुली-गढकोट-चाई मोटर मार्ग में रैतपुर में बनने वाले गड़कोट पुल के निर्माण से जयहरीखाल और रिखणीखाल ब्लाक के दर्जनों गांवों की जिला मुख्यालय से दूरी 30 से 40 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। विधायक ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रैतपुर में शौचालय निर्माण के लिए एक लाख रुपये की धनराशि विधायक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा उठाई गई अन्य समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया।
इस मौके पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश, अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनमोहन रौतेला, विधायक प्रतिनिधि सूर्य देव शाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, जितेंद्र रावत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें