फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रप्रकाश अध्यक्ष और सुरेश चंद्र बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से दैनिक श्रमिक, संविदा श्रमिक और आउटसोर्स श्रमिकों का अधिवेशन हुआ। इसमें भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन और कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैंसडौन से जुड़े क्रामिकों ने प्रतिभाग किया। अधिवेशन में चंद्र प्रकाश को अध्यक्ष और सुरेश चंद्र को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

रविवार को लैंसडौन वन प्रभाग के अरण्य भवन में आयोजित सम्मेलन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष हर्ष मोहन नेगी की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं और मांगों को उठाया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और प्रदेश सरकार से पूर्व की पदोन्नति कर वन वीट अधिकारी रखे जाने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने, न्यूनतम मजदूरी 18000 रुपये प्रतिमाह करने, वेतन समय पर मिलने, कार्यरत श्रमिक की मृत्यु पर पांच लाख का मुआवजा दिए जाने, आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर विभागीय संविदा घोषित करने, दस साल से अधिक सेवा वाले श्रमिकों का विनियमितीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस अवसर पर अजय सुंद्रियाल, वाहन चालक संघ के अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह, संगठन मंत्री भानु प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें