कोटद्वार। भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने लैंसडौन, यमकेश्वर, कोटद्वार, पौड़ी और श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पार्टी के मंडल प्रभारियों की सूची जारी की है। उधर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज ने भी जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने बताया कि लैंसडौन विधान सभा क्षेत्र में मोहन नेगी को जयहरीखाल मंडल, गोविंद लड्डा को लैंसडौन मंडल, पुरुषोत्तम सुंद्रियाल को रिखणीखाल व सूर्यदेव शाह को नैनीडांडा मंडल का प्रभारी बनाया गया है। यमकेश्वर विधानसभा में आशा डबराल को दुगड्डा नगर, गजेंद्र मोहन धस्माना को दुगड्डा ग्रामीण, सुरजीत मनराल को द्वारीखाल, अनीता आर्य को स्वर्गाश्रम और विक्रम बिष्ट को यमकेश्वर मंडल में प्रभारी बनाया गया है। कोटद्वार विधानसभा में दर्शन सिंह बिष्ट को कालागढ़, वीरेंद्र सिंह रावत को कोटद्वार नगर, संग्राम सिंह भंडारी को भाबर मंडल, पौड़ी विधानसभा में नीरज पांथरी को पौड़ी नगर, गणेश नेगी को पौड़ी ग्रामीण, विमल वर्मा को कोट, लखपत सिंह भंडारी को कल्जीखाल, श्रीनगर विधानसभा में राकेश ध्यानी को खिर्सू, राजकुमार पोरी को श्रीनगर, संपत नेगी को पाबौ, भारत कुकरेती को पैठाणी, विकास कुकरेती को थलीसैंण, चौबट्टाखाल विधानसभा में सोबन सिंह रावत को बीरोंखाल, दिनेश रावत को पोखड़ा, पुष्कर जोशी को एकेश्वर और सतीश गौड़ को सतपुली का मंडल प्रभारी बनाया गया है।
उधर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विजय रावत, मंदीप पटवाल, राजेंद्र पटवाल, पंकज पंचभैया, उमेश रावत और आशीष काला को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। शांतनु रावत और भारत बिष्ट को जिला महामंत्री, अजीत भंडारी, विनोद रावत, नीरज कुकरेती, पंकज कुमार, मनमोहन सिंह रावत और पंकज सती को जिला मंत्री, शांता बमराड़ा को कोषाध्यक्ष, सौरभ राय को मीडिया प्रभारी, नवीन गुसाईं को सोशल मीडिया प्रभारी और प्रमोद बलूनी को खेल संयोजक नियुक्त किया है।