फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंस कल्चरल सेंटर ने 34 लोगों को दी आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। हंस कल्चरल सेंटर की ओर आर्थिक रूप से पिछड़े 34 लोगों को गंभीर बीमारी में चिकित्सा एवं मेधावी बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिह बिष्ट ने जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के रूप में 14 लाख 73 हजार रुपये के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

बुधवार को नजीबाबाद रोड स्थित संस्था के कार्यालय में आयोजित समारोह में हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि भोले महाराज और माता मंगला के निर्देशन पर हंस कल्चरल सेंटर की ओर से निस्वार्थ भाव से बिना किसी भेदभाव के गरीब, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद की जा रही है। इस दौरान आर्थिक रूप से पिछड़े 32 लोगों को चिकित्सा एवं शिक्षा के 14 लाख 73 लाख के चेक वितरित किए गए। इस मौके पर दिनेश सिंह रावत, परनीत कौर, पूनम कश्यप, धीरेंद्र राणा, जितेंद्र चौहान, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें