कोटद्वार। क्रिसमस के उपलक्ष्य में मृत्युंजय मसीह महागिरिजाघर और मैथोडिस्ट चर्च की ओर से शहर में प्रभु यीशु की शोभायात्रा बैंडबाजों और झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई। जिसमें बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन से जुड़ी झांकियों में प्रतिभाग किया। सांता क्लॉज ने उपहार बांटे और लोगों को भाईचारे का संदेश दिया।
रविवार देर शाम को आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ मैथोडिस्ट चर्च में प्रभु यीशु मसीह की प्रार्थना से की गई। शोभा यात्रा चर्चरोड , कालाबड़, बदरीनाथ रोड, झंडाचौक, नजीबाबाद रोड, स्टेशन रोड, पटेल मार्ग होते हुए मैथोडिस्ट चर्च में संपन्न हुई। शोभयात्रा में रंगबिरंगी झांकियों के माध्यम से प्रभु यीशु के पृथ्वी पर आने के उद्देयों को दर्शाया गया। शोभायात्रा में चरनी में प्रभु का जन्म, तीन मजूसी, स्वर्ग दूतों द्वारा यीशु का गुणगान आदि झांकियां दिखाई गई। इस बीच ईसाई समुदाय के लोग बड़ी संख्या में प्रभु की प्रार्थना करते शोभायात्रा में शामिल हुए।
इस अवसर पर विशप जॉन वाडेकल, फादरी बीजू, फादर टीजे जोस, फादर पिलीप, फादर जेकव, फादर फिलीप, सिस्टर प्रदीपा के अलावा बड़ी संख्या में मैथोडिस्ट चर्च के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।
.