पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। जिसमें नौनिहालों ने लोकगीत, लोकनृत्य, माइम, जागर की शानदार प्रस्तुतियां दी। समारोह में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में चैंपियन रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि बीईओ पौड़ी जेपी काला ने कहा कि पहाड़ प्रतिभाओं से भरा हुआ है। बच्चों का चहुंमुखी विकास हमारा सामूहिक दायित्व है। विशिष्ट अतिथि कोतवाल पौड़ी मनोज रतूड़ी ने बच्चों को नशा, उसके दुष्परिणाम व बचाव की विस्तार से जानकारी दी। वार्षिकोत्सव की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद जय हो देवी, सोजा रे कान्हा, मधुवन में जो, मेरा जूता है जापानी आदि गीतों की शानदार प्रस्तुतियों पर बच्चों ने दर्शकों की वाहवाही बटोरी। नन्हीं वैष्णवी पंवार, हुमैरा, रिद्धिमा थपलिायाल व आयुषी बडोला की प्रस्तुतियों को तालियों की गडग़ड़ाहट से दर्शकों की सराहना मिली। कार्यक्रम में रक्षा रावत, दीपक, मुस्कान व सुमित को विभिन्न खेलों में चैंपियन बनने पर सम्मनित किया गया। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष राजकुमार पोरी, महिपाल बोरा, बबीता थपलियाल, मोहित रावत, शीतल रावत, पल्लवी ढौंडियाल, शिवानी रावत, साक्षी रावत मौजूद रहे।