कोटद्वार। जीजीआईसी कोटद्वार और नगर पालिका स्थित बालिका जूनियर हाईस्कूल में प्रतिभा दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी और शिक्षकों की मौजूदगी में छात्राओं ने विभिन्न खेलों और मनोरंजन साधनों से शिक्षा ग्रहण की।
जीजीआईसी कोटद्वार में आयोजित प्रतिभा दिवस के अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार अनेक कार्यक्रम चला रही है। उन्हें धरातल पर उतारने के लिए विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों की जिम्मेदारी है। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में जहां छात्र संख्या घटने से शैक्षिक गुणवत्ता में कमी आई है। सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को स्कूलों में जूनियर स्तर तक शिक्षण के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए प्रतिभा दिवस मनाया जाता है। शिक्षकों अभिभावकों और अधिकारियों की मौजूदगी में छात्राएं खेल और विभिन्न मनोरंजन साधनों के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करते हैं।
इस अवसर पर राजकीय संघ के जिलामंत्री मनमोहन सिंह चौहान, प्रधानाचार्य वृजेश रानी, निरुपमा रावत, चंदन नेगी, संगीता उनियाल, नीलम नेगी, सुधा बलूनी व बीना रावत आदि मौजूद रहे।