कोटद्वार। जीजीआईसी की एनएसएस की छात्रा अलका अगले वर्ष नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगी। अलका का चयन 21 सितंबर को गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में चयन किया गया है।
एनएसएस के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि जीजीआईसी कोटद्वार से दो और जीआईसी कुंभीचौड़ के पांच छात्रों ने इस शिविर में प्रतिभाग किया था, जिसमें से जीजीआईसी कोटद्वार की छात्रा अलका का चयन 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया। बताया कि भारत सरकार की ओर से आयोजित परेड शिविर में गढ़वाल और कुमाऊं से एनएसएस के आठ-आठ कुल 16 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया, जिसमें से अलका पौड़ी जिले की एकमात्र छात्रा है। बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं का 30 अगस्त से आठ अक्तूबर तक आगरा में विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।