फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं होने पर ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। ऊर्जा निगम के विद्युत बिल जमा करने के काउंटर में ऑन लाइन कनेक्टिविटी नहीं होने से घंटों लाइन पर खड़े उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने बिल जमा करने के लिए जमकर हंगामा काटा। विभागीय कर्मचारियों द्वारा मैनुवल बिल जमा करने में असमर्थता जताए जाने पर कर्मचारियों और उपभोक्ताओं में तीखी बहस हो गई। उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों पर उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

भाजपा की पूर्व गढ़वाल मंडल संयोजिका आशा डबराल ने मुख्यमंत्री को भेज ज्ञापन में बताया कि मंगलवार को वह अपने घर का बिजली का बिल जमा करने के लिए बिजलीघर गई थी। वह भी अन्य महिलाओं और बुजुर्गों के पीछे लाइन पर लग गई। काफी देर बाद बिल जमा नहीं होने पर कर्मचारियों से पता करने पर सर्बर डाउन होने की जानकारी दी गई। सुबह से लाइन पर लगने वाले लोगों ने मैनुअल बिल काटने की कर्मचारियों से गुजारिस की। लेकिन, कर्मचारी नहीं मानें। दोपहर बाद दो बजे के करीब कनेक्टिविटी शुरू हो गई। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों एक बार फिर से बिल जमा करने की बात की। लेकिन, कर्मचारी अभ्रदता पर उतारू हो गए। बताया कि विजली घर में अक्सर बिल जमा करने वाले कर्मचारी विद्युत उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता करते हैं। उन्होने मामले की जांच कराकर अभद्र कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
उधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता रघुराज सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही कनेक्टिविटी में दिक्कत आ रही थी। उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी दे दी गई थी। लेकिन वे नहीं मानी और बहस करने लग गए। मौजूद सभी उपभोक्ताओं के बिल जामा कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें