फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया नए छात्रों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से नए विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए पेरेंटस ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नए छात्रों और अभिभावकों का स्वागत किया।
विज्ञापन

सोमवार को बलभद्रपुर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा ने पंडित हरिशचंद्र शास्त्री के वैदिक मंत्रोचारण के बीच हवन यज्ञ के साथ किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को विद्यालय की संस्कृति, परंपरा, प्रगति और नियम कायदों की जानकारी देना है। प्रधानाचार्य ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 205 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय के कक्षा नौ और दस के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृति प्रस्तुति देकर समारोह में समा बांधा। इस अवसर पर डा. केके पांडे, डा. रश्मि बड़थ्वाल, मीनाक्षी भाटिया, सारिका रावत, अनीता गांधी, नितिन भाटिया, शिल्पी पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें