किशनपुर। भाबर के राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर में चिपको आंदोलन की 45वीं वर्षगांठ पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने पेड़ों के संरक्षण के साथ ही हर वर्ष एक पौधा लगाने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डा. गीता रावत शाह ने छात्र-छात्राओं को चिपको आंदोलन की शुरुआत और उसमें गौरा देवी सहित महिलाओं का वृक्षों को बचाने में किए गए योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रीति केष्टवाल ने गौरा देवी के जीवन संघर्ष और प्रसिद्ध पर्यावरणविद् चंडीप्रसाद भट्ट के योगदान को बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डा. विनय देवलाल, डा. उषा सिंह, डा. कपिल, डा. संदीप कुमार, डा. कुमार गौरव जैन, डा. अनुराग शर्मा, सतीश चंद्र पोखरीयाल, मानवेंद्र सिंह नेगी, आशीष राणा, राजेश डबराल, मौजूद रहे।