कोटद्वार। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित हेल्थ वेल्थ हैप्पीनेस मेले के दूसरे दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोगों ने नम आंखों से कैंडल जलाकर ईश्वर से वीर शहीदों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की।
शनिवार को नजीबाबाद रोड स्थित भामा गार्डन में आयोजित मेले के दूसरे दिन का शुभारंभ मेयर हेमलता नेगी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान ने किया। इस अवसर पर सभी ने शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखते उनकी वीरता को याद किया। इस अवसर पर मेयर हेमलता ने कहा कि भारत के वीर सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसते हुए 300 आतंकवादियों को मारकर पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला लिया है। हमें देश के जांबाज सैनिकों पर गर्व है। पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान ने कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकत को देश की सेना कभी भी कामयाब नहीं होने देेेगी। पूरा देेश विंग कमांडर अभिनंदन की देश वापसी से प्रसन्न है। इस मौके पर वीके नीलेश भाई, वीके दीपा, ज्योति, हेमा, अरुण प्रभा, सुमा, शिब्बू, हरीश, सिमरन, रणधीर बिष्ट, सरोज, उर्मिला, मदन व हेम आदि मौजूद थे।