कोटद्वार। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से समूह ग के तहत आबकारी सिपाही और प्रवर्तन सिपाही के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी है। युवा कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में दोनों पदों के लिए कुल 620 अभ्यर्थियों में से 241 पुरुष और महिला अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें से मात्र 106 युवक युवतियां दौड़ पास पर अगले पायदान पर पहुंचे।
शनिवार को कोटद्वार के राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, एसडीएम मनीष कुमार सिंह और राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम की उप क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की की देखरेख में आयोजित की गई। आबकारी सिपाही में पुरुष वर्ग की भर्ती में बाल थ्रो 61 मीटर, लंबी कूद 15 फीट और आधे घंटे में 4.8 किमी. दौड़ आयोजित की गई। महिला वर्ग की भर्ती में बायोमैट्रिक, नापतोल, बाल थ्रो 12 मीटर, लंबी कूद आठ फीट आयोजित की गई। जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल ने बताया कि प्रवर्तन सिपाही के लिए एक और दो मार्च को 692 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था जिसमें से 171 ने ही भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। कुल 106 युवक युवतियों ने दौड़ का पहला राउंड पास किया।
मुख्य निर्णायकों में सुनील रावत, धीरेंद्र रावत, विनोद पंत, संजीव चंद्र, सुरेश सिंह, राकेश कठैत, मुकेश सुंद्रियाल व किशोर रावत आदि शामिल थे।
-फोटो