लैंसडौन। बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर कार्यरत लैंसडौन निवासी अजय शाह को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हुए चुनाव को बेहतरीन तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस आईजी बस्तर रेंज जगदलपुर छतीसगढ़ द्वारा प्रशंसापत्र प्रदान किया गया है।
अवकाश पर लैंसडौन पहुंचे असिस्टेंट कमांडेंट अजय शाह ने बताया कि वह वर्तमान में 55वीं वाहिनी बीएसएफ मुख्यालय पानी सागर जिला नार्थ त्रिपुरा में सेवारत हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया था। जहां उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई। उनकी पूरी टीम ने बेहतरीन काम किया, जिस पर आईजी छत्तीसगढ़ विवेकानंद की ओर से उन्हें प्रशंसा पत्र दिया गया है। प्रशंसा पत्र में कहा गया कि वर्ष 2018 में नक्सल प्रभावित बस्तर रेंज में विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे उनकी टीम ने बखूबी निभाया। आईजी ने उनके नेतृत्व को उत्कृष्ट व्यावसायिक क्षमता का परिचायक बताते हुए सराहनीय योगदान के लिए उनकी पूरी टीम की प्रंशसा की है।