फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने मार्च पास्ट से दिया देश प्रेम का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल/लैंसडौन। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल के एनसीसी कैडेटों ने सर्जिकल स्ट्राइक की द्वितीय वर्षगांठ पर विशेष एनसीसी मार्चपास्ट परेड कर देश प्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित परेड का निरीक्षण महाविद्यालय की प्राचार्य डा. कुमकुम रौतेला ने किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की शौर्य दीवार के सम्मुख पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इससे पूर्व एनसीसी प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने महाविद्यालय प्रांगण में मार्चपास्ट परेड की। इस अवसर पर 31 बटालियन हरिद्वार के सूबेदार अर्जुन सिंह, हवलदार बालम सिंह, डा. एएन सिंह, डा. संजय कुमार, डा. रामसूरत, डा. कमल कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

उधर, लैंसडौन में सर्जिकल स्ट्राइक के दो वर्ष पूरे होने पर आर्मी स्कूल के एनसीसी के छात्रों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार के नेतृत्व में पराक्रम रैली निकाली।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें