फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीडांडा बीडीसी में उठे बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। नैनीडांडा बीडीसी की बैठक में बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा के मुद्दे छाए रहे। जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ऊर्जा निगम की शिकायतों का समय पर उचित निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख संजय गौड़ ने क्षेत्र में अनेक जगहों पर बिजली के झूलते तार पेड़ों पर टकराने की शिकायत करते हुए समाधान की मांग की। उन्होंने लोनिवि के अंतर्गत नैनीडांडा-हल्दूखाल मार्ग पर उगी झाड़ी और गड्ढों की शिकायत की। इसके साथ ही मुजराबैंड-अपोलासेरा मार्ग पर डामरीकरण और नदी पर पुल निर्माण की मांग की।
जनप्रतिनिधियों ने बरसात में मलबा गिरने से बंद पड़े शंकरपुर-नैनीडांडा मार्ग को यथाशीघ्र वाहनों के लिए खोलने, ग्राम चमाड़ा में पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति किए जाने, ग्राम नलाई मल्ली और पल्ली में पेयजल समस्या का समाधान करने, विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति करने और तत्कालीन व्यवस्था के लिए गेस्ट टीचर्स की पुनर्नियुक्ति करने की मांग की। थानाध्यक्ष प्रदीप उनियाल ने साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी देते हुए सभी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर कनिष्ठ उपप्रमुख महेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष ललित पटवाल, बीडीओ संतोष जेठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा व थानाध्यक्ष प्रदीप उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें