कोटद्वार। देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम हुए। इस दौरान छात्रों से डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
शांतिबल्लभ मेमोरियल इंटर कालेज मानपुर में सीनियर छात्रों में छोटी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को पढ़ाया। बेहतर पढ़ाने पर शिक्षकों ने उन्हें अंक दिए और अंकों के आधार पर सिमरन रावत को प्रथम, दीपक कुकरेती को द्वितीय और प्रिया रावत को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वरुण भदोला, कमलेश रावत, संजय नेगी आदि मौजूद थे। वहीं जीआईसी धोबीघाट में प्रधानाचार्य अतुल कुकरेती ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में छात्र आशीष, शुभम और प्राची ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में बताया।
इंस्टीट्यूट ऑफ हास्पिटेलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) में छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। संस्थान के चेयरमैन जितेंद्र सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं से डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। इस अवसर पर संस्थान के एमडी जेएस नेगी, डायरेक्टर एडमिन कर्नल बीएस गुसाईं (सेनि), ईडी अजय नेगी, प्रधानाचार्य विमल कुमार आदि मौजूद थे। मदरलैंड एकेडमी में आयोजित अंतर विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता में रिया सुंडोला ने प्रथम, अदिति ने द्वितीय और नेहा डोबरियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में आयोजित कार्यक्रम में आकाश, मनीषा, मीनाक्षी ने भाषण प्रस्तुत किया। प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी ने भी विचार रखे। समारोह में शिक्षक डा. नंद किशोर ढौंडियाल, डा. बिजेंद्र प्रसाद, डा. संगीता मिश्रा और सुरजीत सिंह कंडारी आदि मौजूद थे।
गुरू महिमा पर नाटिका ने मोहा मन
किशनपुर। भाबर के एवीएन हल्दूखाता में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संचालिका अनुराधा नैथानी शर्मा ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के चित्र का मार्ल्यापण कर किया। उसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गुरू महिमा और बुर्जुग माता-पिता पर आधारित नाटिका ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने गढवाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, पंजाबी, राजस्थानी गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रजनीश शर्मा, दीपा ध्यानी, आशा भट्ट, सूरज पटवाल, आदि मौजूद रहे।
फोटो
जारी
दीपक सुयाल