फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, चालक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। धुमाकोट-भौन मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक कार के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य चलाया।
विज्ञापन

धुमाकोट के उपनिरीक्षक आशाराम नौटियाल ने बताया कि शुक्रवार शाम को एक कार धुमाकोट से भौन जा रही थी। अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार चालक विपिन कुमार सोनी (27) की मौके पर ही मौत हो गई। विपिन सोनी राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल भौन में फार्मेसिस्ट के पद पर तैनात थे। हादसे में धनपाल सिंह पुत्र होशियार सिंह, संजय सिंह पुत्र प्रेम सिंह, हर्ष सिंह पुत्र चंदन सिंह तीनों निवासी ग्राम पाली भौन और कमल सिंह पुत्र ध्रुव सिंह निवासी कुरण देवप्रयाग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है। उनके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें