फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया के इसारे पर ग्रामीणों पर हो रहे हैं मुकदमें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। खोह नदी में मशीनों द्वारा किए जा रहे खनन के विरोध में काशीरामपुर तल्ला के ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहा। ग्रामीणों ने नदी से मशीनों को हटाए जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। रविवार को काशीरामपुर तल्ला के ग्रामीण खोह नदी के किनारे धरनास्थल पर एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रशासन पर खनन माफिया के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया। कहा कि खनन माफिया के इशारे पर अवैध रूप से किए जा रहे खनन के खिलाफ आवाज उठाने वाले ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमे किए जा रहे हैं। नियमों के अनुसार चैनलाइजेशन के नाम पर नदी में एक मीटर तक खोदा जा सकता है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री के रिश्तेदार को लाभ पहुंचाने के लिए खोह नदी का अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। विरोध करने पर ग्रामीणों पर मुकदमे किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से ग्रामीणों पर किए गए मुकदमे वापस लिए जाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर व्यापक आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूरज प्रसाद कांती, तेजू बिष्ट, कुलवंत सिंह रावत, राजेश नौटियाल, नीरज बहुगुणा, सत्य प्रकाश ढौंडियाल, पंकज कोटियाल, सुरेंद्र सिंह, राहुल रावत व दाता राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें