कोटद्वार। कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने कोटद्वार तहसील में शुक्रवार को पांचवें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा। यूकेडी पदाधिकारियों ने कहा कि कोटद्वार जिला निर्माण की मांग उत्तराखंड में सबसे पुरानी है। भाजपा सरकार ने एक बार इसकी घोषणा भी की, लेकिन घोषणा धरातल पर नहीं उतर पाई। इससे कोटद्वार की जनता में भाजपा और कांग्रेस के प्रति आक्रोश बना है। यूकेडी ने भाजपा सरकार से अविलंब कोटद्वार जिले की घोषणा करने की मांग की।
शुक्रवार को धरना स्थल पर यूकेडी नेता महेंद्र सिंह रावत और भगवती प्रसाद कंडवाल ने कहा कि कोटद्वार को जिला बनाने से क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। कांग्रेस और भाजपा चुनाव जीतने के लिए जिला निर्माण के आंदोलन को समर्थन देकर लोगों को गुमराह करती आ रही हैं। कोटद्वार जिले के बनने से समूचे पौड़ी जिले को लाभ होगा। छोटी प्रशासनिक इकाई बनाने से यूपी बार्डर के पूरे ग्रामीण अंचल में व्यवस्थाएं सुधरेंगी। धरना-प्रदर्शन में यूकेडी जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, सुनील दत्त सेमवाल, यतेंद्र भट्ट, शिशुपाल सिंह नेगी, पुष्कर सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, राजकुमार गुप्ता, अर्जुन सिंह भंडारी, श्रवण सिंह रावत, पातीराम ध्यानी आदि मौजूद थे।
-फोटो