फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला कोटद्वार कार्निवल, एकल नृत्य में सारांशी, रिशु और सिमरन रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अमर उजाला, इवेंट पैराडाइज और अविरल क्लासेस कोटद्वार की ओर से देवी रोड स्थित सर्कस ग्राउंड में आयोजित कोटद्वार कार्निवल में खरीदारी के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ने से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। ग्राहकों ने सहारनपुर के लकड़ी का फर्नीचर, सूती कप़ड़ों, खिलौनों और रोजमर्रा के घरेलु सामानों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

कार्निवल के नौवें दिन आयोजित ब्राईडल मेकअप प्रतियोगिता का शुभारंभ रूप निखार ब्यूटी पालर्र से ऊषा रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित कोटद्वार कार्निवल में बच्चों से लेकर महिलाओं तक को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है जो समाज हित मेें एक महत्वपूर्ण कदम है। ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने अमर उजाला द्वारा बेटियों और महिलाओं को अपनी प्रतिभाएं दिखाने के लिए मंच प्रदान करने के कदम की सराहना की।
शनिवार को आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता बतौर निर्णायक रश्मि मिश्रा, जय भारद्वाज और मुकेश ढौंडियाल ने प्रतियोगियों की प्रस्तुतियों में परफोमेंस, कास्टयूम और चेहरे के भाव के आधार पर निर्णय दिया। जिसके आधार पर 59 अंक प्राप्तकर सारांशी ने प्रथम, 53 अंक से रिशु अग्रवाल ने द्वितीय और 52 अंक लेकर सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र देवरानी और नवीन सुंद्रियाल ने किया।
विज्ञापन

शहरवासियों ने अमर उजाला द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में कोटद्वार कार्निवल को जनहित में महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुए सराहना की। कार्निवल में हजारों की की संख्या में पहुंचकर लोंगों ने देश के विभिन्न शहरों से आए क्राकरी, हस्तकला का सामान और आकर्षक फर्नीचर की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
कोटद्वार कार्निवल के मुख्य प्रायोजक अविरल कलासेज की ओर से आयोजित स्कालरशिप टेस्ट में अब तक करीब 200 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर लिया है। चयनित विद्यार्थियों को अमर उजाला और संस्थान की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। स्टाल पर विद्यार्थी स्कालरशिप, रजिस्ट्रेशन एवं विभिन्न कोर्स की जानकारी सांय 4 बजे से 6 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। होप इंस्टीट्यूट ऑफ हास्पिटेलिटी मैनेजमेंट के स्टाल पर हॉस्पीटालिटी मैनेजमेंट में शत प्रतिशत प्लेसमेंट को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया।
कार्निवाल में अविरल क्लासेस कोटद्वार, एवीएन क्रिकेट एकेडमी, हैप्पी होम स्कूल, हंस फाउंडेशन कोटद्वार, भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी झंडीचौड़, एवीएन पब्लिक स्कूल, जिला उद्योग केंद्र, स्कालर्स एकेडमी, होप इंस्टीट्यूट ऑफ हास्पिटेलिटी मैनेजमेंट, केम्स होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, डिवाइन होंडा, पिज्जा अंकल, उत्तरा इलैक्ट्रॉनिक्स, टीआर सेल्स, आइडिया किचन, ए टू जेड पॉलीक्लीनिक, सिद्धबली बाबा स्वीट्स, भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी, कमल ज्वैलर्स, बलूनी पब्लिक स्कूल, बलूनी क्लासेस, दीपक इलेक्ट्रॉनिक्स, रूप निखार ब्यूटी पार्लर, केरल आयुर्वेद पंचकर्म, प्रीतम साऊंड सर्विस प्रतिभाग कर रहे हैं। रोजाना होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

.
स्टाल बुकिंग कराने और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- 8395876410
------------------------------------------
. 26 फरवरी-
-फैशन-शो प्रतियोगिता
-सा.रे.गा.मा.पा. फेम सोनिया आनंद म्यूजिकल नाइट
आयोजक अमर उजाला
समय: 6 बजे सांय
आयोजक- कैम्स, मानपुर कोटद्वार
समय: 7 बजे सांय
संपर्क सूत्र- 8273569577
.
27 फरवरी- गढ़वाली सांस्कृतिक संध्या
आयोजक- हंस कल्चरल सेंटर, कोटद्वार
समय: 6 बजे सांय
संपर्क सूत्र- 8395876410
.
- फोटो-
जारी-नरेश थपलियाल
(कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु दिए गए नंबरों पर ही संपर्क करें।)
नोट:- कोटद्वार कार्निवाल का लोगों अवश्य लगा दें।
नोट:- विभिन्न कार्यक्रमों का शिडयूल इंसेट में डालने का कष्ट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें