फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस शिविर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जीजीआईसी इंटर कालेज कलालघाटी में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिविर में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली सपना को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी और मोनिका को सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुना गया।
विज्ञापन

रविवार को भीमसिंहपुर के पंचायत भवन में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि सीओ जेआर जोशी ने कहा कि लोगों को नशा छोड़कर आदर्श नागरिक बनना चाहिए। उन्होंने यातायात नियमों और अपराधों से सुरक्षा आदि विषयों पर स्वयंसेवियों और ग्रामीणों को जानकारी दी। इस अवसर पर स्वयंसेवियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इसमें सपना को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी, मोनिका डबराल को सर्वश्रेष्ठ वक्ता, अल्का नेगी, अमीषा, अंजलि रावत, मानसी, सोनिया व शिवानी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार दिए गए।
इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. मंजू कपरवाण, सावित्री रावत, रि. तहसीलदार कांति प्रसाद आर्य, पुष्पा रावत, सुनीता डबराल, विमला पटवाल आदि मौजूद रहे।
वहीं, जीआईसी सुखरौ कोटद्वार के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किए। साथ ही स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान को जन-जन पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाध्यापक भरोसीलाल उपस्थित रहे। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी संदीप बिष्ट, उपप्रधान, सुरेंद्र सिंह रावत, राहुल, बलवीर सिंह कठैत, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं, मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कोटद्वार के एनएसएस के सात दिवसीय शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने शिविर में स्वयंसेवियों द्वारा किए कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

इस मौके पर डा. नंद किशोर ढौंडियाल, सत्यपाल सिंह, राहुल शर्मा, धर्मेंद्र सिंह व सुधीर खंतवाल आदि मौजूद रहे।

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें