फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पैट्र्रोलियम खूद संचालित करेगी पैट्रोल पंप, कब्जा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बदरीनाथ मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अपना कब्जा ले लिया। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि हाईकोर्ट नैनीताल के आदेश पर पंप का कब्जा लिया गया है। कंपनी अगले आदेश तक पंप का संचालन खुद करेगी। सोमवार को पंप सील करने आए पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारी व्यापारियों के हंगामे और कोर्ट का कोई आदेश न होने के कारण पंप का कब्जा नहीं ले सके थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर भारत पेट्रोलियम के वरिष्ठ अधिकारी एरिया कोऑर्डिनेटर कौशलेंद्र रघुवंशी कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम के साथ विवादित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने पंप पर कब्जा लेने के हाईकोर्ट के आदेश पुलिस को दिखाए। मौके पर पहुंचे पुलिस उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट का आदेश दिखाने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने पंप को अपने कब्जे में ले लिया है। कोर्ट के आदेश के अनुसार कंपनी इस पेट्रोल पंप का संचालन स्वयं करेगी और तीसरे व्यक्ति के सुपुर्द नहीं करेगी। पुलिस की मौजूदगी में लगभग ढाई घंटे तक चली इस कार्रवाई में टीम ने पेट्रोल पंप को अपने कब्जे में लिया। कौशलेंद्र रघुवंशी ने बताया कि वर्ष 2013 में सैंपलिंग में गड़बड़ी और मिट्टी का तेल मिलानेे के मामले में कार्रवाई की गई थी। संबंधित डीलर की ओर से कोर्ट से स्टे ले लिया गया। सितंबर में स्टे की अवधि खत्म हो गई। गत एक सप्ताह से इस पंप की आपूर्ति बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

फोटो समाचार

चंद्रमोहन शुक्ला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें