फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों के साथ ही मुठभेड़ में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट और विभूति शंकर ढ़ौंडियाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रदेश सरकार से शहीद जवानों के परिजनों को यथोचित सहायता देने और आतंकी संगठनों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

सिद्धबली मार्ग स्थित कार्यालय में जेएस नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने पुलवामा आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादी संगठनों के खिलाफ केंद्र सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर सीआरपीएफ के शहीद जवानों के साथ ही मुठभेड़ में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट, मेजर विभूति शंकर ढ़ौंडियाल, जवान शिवराम, हरी सिंह, अजय कुमार की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक में सर्वोदय सेवक मान सिंह रावत के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर डा. कलम सिंह नेगी, विनोद नेगी, लक्ष्मी नारायण चावला, एनएस भंडारी, पुरूषोत्तम सुंद्रियाल, रमेश चंद्र, पूर्व डीआईजी बलराम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन लेफ्टिनेंट कर्नल (से.नि.) राजेंद्र प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें