फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वल और दिव्यांशी बने मिस्टर व मिस एमकेवीएन

विज्ञापन
mister and miss - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कण्वघाटी। एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी में आयोजित कक्षा 12वीं के विदाई समारोह में 11वीं के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और छात्रों को टाइटल्स देकर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सत्र 2018-19 के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में दिव्यांशी को मिस एमकेवीएन और उज्ज्वल को मिस्टर एमकेवीएन चुना गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा के आधार पर विभिन्न टाइटल्स से नवाजा गया। इसमें विद्यालय के अमन रावत और रोहित सिंह को बैंड पार्टी स्टार, अंजलि असवाल को स्टेज स्टार, आकांक्षा जखमोला को स्प्रिट ऑफ ह्यूमेनिटी, सोनाली धूलिया को चीयरफुल पर्सनेलिटी, मनीष सेमवाल और साक्षी रावत को स्पोर्ट्स स्टार, रीतिका भारद्वाज और स्वाति ध्यानी को फोर डी आइडल, खुशी सैनी, तान्या, दीपिका, अंकिता को क्रिएटिव पर्सनेलिटी, नेहा जोशी और आयुष कुकरेती को पंचुएल्टी, शिवांगी रावत और राहुल गौड़ को डायनामिक पर्सनेलिटी, शिवांगी बिष्ट और प्रियंका काला को बेस्ट वालंटियर और प्रियांषु रावत को मैच्योर पर्सनेलिटी का टाइटिल दिया गया। प्रियंका काला को मिस दीवा और हर्षित को मिस्टर स्मार्टी टाइटल से नवाजा गया।
इस मौके पर प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी, प्रधानाचार्य आरती कंडवाल, कार्यकारी निदेशक मयंक कोठारी, विपिन जदली, विपिन रावत, कविता रावत, अमित मैंदोला, रेखा नेगी, पुष्पा केष्टवाल, राखी नेगी, सपना रावत व शिखा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें