कोटद्वार। शांति बल्लभ मेमोरियल इंटर कॉलेज मानपुर में मातृ दिवस के मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। गायन प्रतियोगिता में श्रद्धा, अवदत व कामिनी ने अपने वर्गों में बाजी मारी।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। मेयर ने कहानी के माध्यम से बच्चों को माता-पिता और गुरुजनों को सम्मान देने और उनका आदर करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मां को सारगर्भित भाषण प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में दिव्यांशी ने प्रथम, करन ने द्वितीय व शिवांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अंशिका नेगी, साक्षी, सुहानी, सीनियर वर्ग में मानसी कुकरेती, दिव्यांग तिवारी, एकता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में श्रद्धा, मरियम खान, समृद्धि रावत, जूनियर वर्ग में अवदत, अब्दुल रहमान, इशिका बिंजोला, सीनियर वर्ग में कामनी, जैनव, तनु ने क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वरुण कुमार भदोला, एनके जखमोला, गौरव, याशिका भदूला, गोदांबरी देवी, रश्मि नेगी, सुनीता रावत, डा. वीवीएस रावत, पार्षद नईम अहमद, विपिन डोबरियाल व पिंकी रावत आदि मौजूद रहे।
-फोटो