किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के हल्दूखाता में निजी विद्यालय संगठन सहोदय सीबीएसई की ओर से आयोजित अंतर विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एवीएन ने बालभारती को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए एवीएन के अभय जोशी मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजे गए।
फाइनल मुकाबला बाल भारती पब्लिक स्कूल और एवीएन के मध्य खेला गया। एवीएन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 106 रनों का लक्ष्य बाल भारती के सामने रखा। इसमें अभय ने 43 रनों का योगदान दिया। बाल भारती के बल्लेबाज कुल 86 रनों पर ही सिमट गए और एवीएन ने मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एवीएन के अभय जोशी मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजे गए। प्रतियोगिता के अंत में वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मैच का आंखों देखा हाल कमेंटेटर अभिनव द्विवेदी और आकाश पाल ने सुनाया। इस अवसर पर एवीएन के संचालक रजनीश शर्मा, प्रबंधक अनुराधा नैथानी शर्मा, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा, गिरीराज सिंह रावत, नूतन बिष्ट, रेखा गौड़, अमितराज सिंह, वीएस रावत, क्रिकेट कोच पीवी क्षेत्री मौजूद रहे।
-फोटो