कोटद्वार। देहरादून से कोटद्वार आ रही मैक्स की ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे छह लोग घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे देहरादून से एक मैक्स कोटद्वार आ रही थी। नजीबाबाद के पास नहर वाले रास्ते पर मैक्स से आगे चल रहे ट्रैक्टर के ओवरटेक करने के चक्कर में मैक्स सामने खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बीरोंखाल निवासी रेखा रावत (36), पौड़ी निवासी संतोषी नेगी (42), देहरादून निवासी सुनीता गुसाईं (38), देहरादून निवासी अंजू नेगी (21), कोटद्वार रतनपुर निवासी मुस्ताक (35) और दुगड्डा निवासी डा. योगिता (32) घायल हो गए। रेखा, संतोषी, सुनीता, अंजू को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।