फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के रिजनल हेड ने पुलिस के समक्ष रखा पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। झंडाचौक स्थित फाइनेंस कंपनी में लोन चुकता करने के बाद भी सोना न लौटाने के मामले में कंपनी के रिजनल हेड जसपाल मान ने कोतवाली में अपना पक्ष रखा। उन्होंने पुलिस को भरोसा दिलाया कि कंपनी के कर्मचारियों के स्तर पर सामने आई गड़बड़ियों को ठीक कर जल्द ही ग्राहकों को उनका सोना लौटाया जाएगा।
विज्ञापन

गत आठ अक्तूबर को झंडाचौक स्थित फाइनेंस कंपनी के समक्ष लोगों ने हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि लोन चुकता करने के बावजूद उन्हें उनका सोना नहीं लौटाया जा रहा है। ग्राहकों की शिकायत पर पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कर्मियों को मामले के निपटारे के लिए तीन दिन का वक्त दिया था। फाइनेंस कंपनी के रिजनल हेड जसपाल मान ने बताया कि उनकी कंपनी में 12-13 केस ऐसे हैं, जिसमें गड़बड़ियां पाई गई। कंपनी कर्मचारियों की लापरवाही से ग्राहकों के सोने की अदला-बदली हो गई थी। कंपनी ने एक माह पूर्व ही पुराने स्टॉफ को हटाकर नया तैनात कर दिया है। इस संबंध में आरबीआई को भी रिपोर्ट भेजी गई है। प्रभारी कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के रिजनल हेड ने गड़बड़ियों की जांच कर ग्राहकों को उनका सोना लौटाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें