फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी सेना की ओर से भारतीय सेना के जवान नरेंद्र के साथ की गई कायराना हरकत पर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को कोटद्वार तहसील में एकत्रित होकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर आक्रोश जताया। वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने 18 सितंबर को भारतीय सेना के जवान नरेंद्र सिंह के साथ जिस तरह की बर्बरता की, उसको शब्दों में बयां करना मुश्किल है। कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से एक बार कहा गया था कि यदि एक भारतीय सैनिक का सर कटा तो पाकिस्तान के दस सिर काटे जाएंगे, लेकिन पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इस कारण देश की जनता में रोष व्याप्त है।
इस अवसर पर परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप डबराल, जिलाध्यक्ष एसएन नौटियाल, कपिल राजपूत, अशोक भारद्वाज, सतेंद्र सिंह रावत, लज्जू रावत, अंजू भंडारी, लक्ष्मी भट्ट, पूनम, शशिकांत जोशी, मनोज भंडारी, विजय राणा, विनीत भट्ट व शुभम राजपूत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें