फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट एरिया और सेना के लिए हो पृथक टैंक की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। भैरवगढ़ी पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण में छावनी क्षेत्र में सेना और सिविल जनता के लिए पेयजल के टैंक की पृथक व्यवस्था की मांग जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि अजय अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि सूर्यदेव शाह, भाजपा नगर अध्यक्ष भुवनेश खंडेलवाल व भाजपा नेता दिगंबर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बहुप्रतीक्षित भैरवगढ़ी पंपिंग पेयजल योजना का जल्द निर्माण कर इससे पेयजल व्यवस्था शुरू कराने की मांग की है। नगरवासियों ने कहा कि भैरवगढ़ी पेयजल योजना के लिए पूर्व में कैंट तथा सेना के लिए पृथक टैंक का प्रावधान किया गया था। इसके लिए सेना और कैंट बोर्ड को नौ-नौ करोड़ रुपये की धनराशि जल निगम को दी जानी थी, लेकिन ऐन वक्त पर कैंट द्वारा बजट का रोना रोते हुए जल निगम में धनराशि जमा करने से हाथ खड़े कर दिए। उधर, सेना की ओर से योजना के निर्माण के लिए 23.50 करोड़ रुपये की धनराशि संबंधित विभाग को उपलब्ध करा दी गई। जल निगम के अधीक्षण अभियंता सुरेश पाल का कहना है कि वर्तमान में सेना द्वारा जमा कराई गई धनराशि से पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। एमईएस द्वारा चिह्नित की गई भूमि पर पानी का एक टैंक बनाने की योजना है। कैंट यदि दस दिन के अंदर टैंक निर्माण के लिए भूमि की एनओसी और टैंक निर्माण के लिए 50 लाख की धनराशि जल निगम में जमा करा देता है तो कैंट के लिए अलग से टैंक की व्यवस्था हो सकेगी।
कैंट बोर्ड के एई एसवीएस राना का कहना है कि कैंट को मौजूदा समय में एमईएस ही पानी की सप्लाई करता है। सिविल जनता की डिमांड पृथक से टैंक बनाए जाने की है। इसके लिए सेना को पत्र लिखा जा रहा है ताकि कैंट को टैंक निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें