सतपुली। सतपुली-कांडाखाल मोटर मार्ग पर कांडाखाल के निकट शुक्रवार सुबह एक मैक्स अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने हंस अस्पताल में भर्ती कराया है।
राजस्व पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक मैक्स कांडाखाल से सतपुली की ओर आ रही थी। कांडाखाल के निकट सड़क पर खड़ी बकरियों को बचाने में वाहन अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन स्वामी कांडा गांव निवासी दीवान सिंह और ग्राम पटखोली निवासी उषा देवी घायल हो गए। दरबान सिंह, लक्ष्मी देवी, जमुना देवी और वाहन चालक आनंद सिंह ग्राम पटखोली मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
जारी