फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण के लिए हाफ मैराथन में दौड़ी छात्राएं और महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत हाफ मैराथन दौड़ और महिला सशक्तीकरण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिला सशक्तीकरण के लिए 125 बालिकाओं और महिलाओं ने दौड़ लगाई। गोष्ठी में महिलाओं ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को भारत स्वाभिमान न्यास के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के तहत कोटद्वार में विभिन्न विद्यालयों की कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं और विभिन्न संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने एक किमी की हाफ मैराथन दौड़ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता उषा असवाल ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। महिलाओं को परेशानियों से डरने की अपेक्षा उनका डटकर मुकाबला करना चाहिए। कहा कि महिलाओं को उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आना होगा तभी जाकर सही मायने में महिलाओं का सशक्तीकरण संभव हो सकेगा। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी विजय नौटियाल ने कहा कि महिलाओं का जागरूक होने के साथ स्वस्थ रहना भी जरूरी है, तभी जाकर वे संघर्षों का सामना करने में सक्षम हो सकती हैं। उन्होंने महिलाओं और छात्राओं से अपनी दिनचर्या में से कुछ समय योग को देकर अनेक बीमारियों से दूर रहते हुए एक स्वस्थ समाज की स्थापना की अपील की।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अंजू सिंह, अनीता नौटियाल, सरिता नेगी, कमलेश बिष्ट, रजनी अग्रवाल, सोनिया ध्यानी, सुनीता पसबोला, रजनी नेेगी, ममता भंडारी, बीना रावत, रूपा रावत, बीना लखेड़ा, पिंकी पोखरियाल, सीमा सजवाण, राखी नौडियाल, रोशनी देवी, रिंकी कुशवाहा, निर्मला गुसाईं, सुषमा घनसेला, सुशीला चौहान, निर्मला तिवारी, सुधा परिहार, सरिता जखवाल, उषा बिंजोला, संतोषी देवी, सरिता पटवाल, सरोजनी देवी, मंजू बिष्ट, प्रियंका कंडवाल, किरन डंडरियाल, शकुंतला द्विवेदी, सुमन कुकरेेती, गुंजन बहुखंडी, रजनी गुसाईं, शोभा गुसाईं, सोनी अग्रवाल व रिंकी पुंडीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें