फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबट्टाखाल में घर और दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबट्टाखाल/सतपुली। तहसील मुख्यालय चौबट्टाखाल में बृहस्पतिवार को एक दुकान और मकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना में करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। राजस्व उपनिरीक्षक मनोहर सिंह नेगी ने बताया कि ग्राम कोलागाड़ निवासी सुनील कुमार का चौबट्टाखाल में जनरल स्टोर है। दुकान के पीछे ही उसका निवास है। दोपहर में घरेलू गैस सिलिंडर के रिसाव के कारण दुकान एवं निवास में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दुकान एवं घर में रखा सामान राख हो गया। दुकान और घर में रखा टेलीविजन, सिलिंडर, बिस्तर बेड, बर्तन समेत करीब 3.5 लाख रुपये का सामान जल गया। पूर्व प्रमुख पोखड़ा सोबन सिंह रावत ने राज्य सरकार से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें