फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमखाल के पास पहाड़ी से टकराई कार, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन/कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुमखाल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। दुर्घटना में कार में सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आईं। गंभीर घायलों को कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लैंसडौन के कोतवाल संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि सोमवार को सतपुली से एक कार कोटद्वार जा रही थी। अचानक कार अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी से जा टकराई। हादसे में रिखुली देवी (73) पत्नी तोताराम, हेमलता कंडारी (53) पत्नी विनोद कंडारी उनकी पुत्री सजीता (14), पुष्पा (57) पत्नी मायाराम भट्ट और कार चला रहे नवल किशोर शर्मा (57) पुत्र तोताराम सभी निवासी ग्राम वड्डा दुधारखाल तहसील सतपुली घायल हो गए। घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि रिखुली देवी और हेमलता कंडारी को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों ने बताया कि वे दुधारखाल से दिल्ली जा रहे थे। गनीमत यह रही कि कार पहाड़ी से टकराकर रुक गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें