फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के विकास के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण समय की मांग: डा. हरक

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान की ओर से नरेंद्र क्लब में महिला सशक्तीकरण प्रोजेक्ट के तहत आयोजित कार्यक्रम में समाज की गरीब महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और उनके घरों के विद्युतीकरण की कवायद के तहत महिलाओं को सिलाई मशीन और सोलर लाइटें बांटी गईं। कार्यक्रम में श्रम विभाग ने कैंप लगाकर 500 श्रम कार्ड बनाए। संस्थान की महिलाओं ने संस्थान द्वारा निर्मित परिधानों को कैटवॉक के जरिए प्रदर्शित कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

सोमवार को नरेंद्र क्लब में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ श्रम, सेवायोजन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत, संस्थान की अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं रावत ने किया। मुख्य अतिथि डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि सरकार की योजना महिलाओं को विकास कार्यों से जोड़कर उनकी आर्थिकी को मजबूत कर उन्हें सशक्त बनाने की है। महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान महिलाओं को उनकी रुचियों के अनुरूप विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन को सजा और संवारने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है। संस्थान में 7000 महिलाएं जुड़ चुकी हैं। यह एक उपलब्धि है। क्षेत्र में अधिकाधिक महिलाओं को जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराना ही संस्थान का लक्ष्य है। इसके लिए महिलाओं के स्वयं सहायता समूह भी गठित किए जाएंगे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने कहा कि महिलाओं को रोजगारपरक योजनाओं से जोड़कर संस्थान महिला सशक्तीकरण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य कर रहा है।
संस्थान की अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं ने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों और संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारग कार्यक्रमोें की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार, डा. एसपी नैथानी, डा. सतीश कालेश्वरी व वसुंधरा मायाकोटि आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नर्वदा गुसाईं और मीना अधिकारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें