कोटद्वार। श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति की ओर से मंदिर के 16वें वार्षिकोत्सव पर बैंडबाजों और झांकियों के साथ बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने बालाजी के रथ के सामने जाकर प्रसाद ग्रहण किया और बालाजी के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
सोमवार शाम करीब छह बजे बदरीनाथ मार्ग स्थित टाटा मोटर्स के पास से आयोजित शोभायात्रा का मेहंदीपुर बालाजी की प्रेतराज सरकार की गद्दी के महंत धीरज पुरी महाराज और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। इसमें बैंडबाजों की धुन पर सबसे पहले शिव-पार्वती की झांकी, खाटू श्याम श्री राधाकृष्ण की झांकी, हनुमान जी की झांकी निकाली गई। शोभा यात्रा मेें बालाजी का डोला आकर्षण का केंद्र रहा। झांकी बदरीनाथ मार्ग से शुरू होते हुए, झंडाचौक, नजीबाबाद रोड से गुजरी। सड़क पर विभन्न संगठनों की ओर से शोभा यात्रा के लिए खान-पान और प्रसाद के स्टाल लगाए गए थे। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बालाजी की भव्य शोभायात्रा के दर्शन किए।
इससे पूर्व सुबह तीन दिन से चल रहा पूजा पाठ हवन की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। इसमें बतौर मुख्य यजमान उद्योगपति अनिल कंसल और विनोद अग्रवाल ने हवन कुंड में आहुति डाली।
इस अवसर पर बालाजी मंदिर के संस्थापक दिनेश एलावादी, उद्योगपति अनिल कंसल, विश्वपाल जयंत, राजीव गुप्ता, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पवन जैन, कमल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल बिट्ठल, सुशील भाटिया, कैलाश अग्रवाल, भुवनेश खर्कवाल, उमेश त्रिपाठी व राकेश मित्तल आदि मौजूद थे।
- फोटो