फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेस अस्पताल में लोगों के स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर गहरी नाराजगी जताते हुए अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने की मांग की है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल की अगुवाई में युवा कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ता बेस अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस चौहान के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया कि गत लंबे समय से बेस अस्पताल में फिजीशियन का पद रिक्त चल रहा है, जिससे जनता को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में लंबे समय से दवाइयां और एंटी रैबीज इंजेक्शन भी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे उपचार कराने के लिए अस्पताल पहुंचने वाले गरीब लोगों को बाजार से महंगे दामों पर दवाइयां और एंटी रैबीज के इंजेक्शन खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नियमित सफाई नहीं होने से चिकित्सालय में गंदगी फैली रहती है, जिससे भर्ती मरीजों और तीमारदारों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध कराने, नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही अस्पताल में फिजीशियन की तैनाती करने की मांग की गई है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमितराज सिंह, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, बंटी भाटिया, सूरज प्रसाद कांति, हर्षिता, महावीर सिंह रावत व हरीश नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें