फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन और रोजगार पर रहेगा फोकस: तीरथ सिंह रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पलायन और बेरोजगारी पर ठोस कार्ययोजना बनाकर धरातल पर उतारना उनका पहला लक्ष्य होगा। हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर कृषि और फलपट्टी को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को सतपुली में अपने आवास में पत्रकारवार्ता में पौड़ी के सांसद तीरथ सिंह रावत ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के प्रति संवेदनशील है। कहा कि ऑलवेदर रोड जहां उत्तराखंड के विकास में भविष्य में मील का पत्थर बनेगा, वहीं केंद्र की सभी योजनाएं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सांसद रावत ने कहा कि वह अपने क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर कृषि और फलपट्टी को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। काश्तकारों की फसल के लिए विपणन केंद्र खोले जाएंगे, जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके। साथ ही सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों तक शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं को चाक चौबंद करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और निर्देशन में गढ़वाल संसदीय क्षेत्र का कायाकल्प किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उपेंद्र नेगी, मनोहर लाल खंतवाल व विनोद घिल्डियाल समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें