फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेट्रिंग के सामान की दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। देवीरोड पर रविवार को सेटरिंग के सामान की एक दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू किया। आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के एफएसओ बनवारी सिंह ने बताया कि शिब्बूनगर निवासी शहबाज पुत्र अल्ताब हुसैन की देवीरोड पर जल निगम स्टोर के समीप सेटरिंग की दुकान है। रविवार दोपहर तीन बजे के करीब वहां रखी लकड़ियों और बांस में अचानक ही आग लग गई। धुआं उठता देख दुकानदार ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। दुकान के आसपास आवासीय कालोनी और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। आग से करीब पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण हवा चलने से बांस के आपस में रगड़ खाने से आग लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें