कोटद्वार। बृहस्पतिवार रात नगर निगम क्षेत्र के जौनपुर वार्ड में एक घर में लगी आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रभारी एफएसओ बनवारी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सवा नौ बजे करीब जौनपुर निवासी शकुंतला देवी के घर में अचानक आग लग गई। घर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर ही आग बुझाने के प्रयास भी शुरू कर दिए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कमरे में रखी एलसीडी, कूलर सहित 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण इलेक्ट्रॉनिक दिए में शॉट सर्किट होना बताया जा रहा है।