फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में धूमधाम से मनाया गुरू अर्जुन देव शहीदी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में शहर के गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारे में सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन

गोविंदनगर स्थित गुरुद्वारे में ज्ञानी परमजीत सिंह व सेवादार राजेंद्र सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। सुबह सुखमनी साहिब के पाठ से दीवान शुरू हुआ। 40 दिन से चल रहे पाठ की समाप्ति के बाद लोगों को लंगर और छबील बरताया गया। ज्ञानी परमजीत सिंह ने कहा कि सिख धर्म को आगे बढ़ाने में गुरु अर्जुन देव जी का अहम योगदान रहा। गुरु अर्जुन देव ने ही सबसे पहले अमृतसर में स्वर्ण मंदिर की नींव रखी। उन्होंने गुरुद्वारों के चार दरवाजों की रूपरेखा भी तय की। इसके पीछे उनका तर्क था कि उनका विश्वास हर जाति और धर्म के लोगों में है। भले ही वे किसी भी दिशा से आएं हों और कहीं भी अपना सिर झुकाते हों। गुरु अर्जुन देव ने सभी सिखों को अपनी कमाई का एक दहाई दान देने का निर्देश भी दिया था। उन्होंने पहले के गुरुओं की लिखी हुई बातों को एक साथ संजोया, जिसे हम गुरु ग्रंथ साहिब कहते हैं। इस ग्रंथ की रचना के बाद कुछ शरारती तत्वों ने उनके खिलाफ मुगल सम्राट जहांगीर से शिकायत की। सम्राट के आदेश पर उन्हें शहीद कर दिया गया। इस मौके पर महेंद्र सिंह, संदीप सिंह, रमेश भाटिया, राजू छाबड़ा, राकेश आहूजा, अशोक भाटिया व गग्गू भाटिया सहित सभी साथ संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें