फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के लिए गणित विषय को आसान बनाने पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों ने गणित विषय को आसान बनाने पर मंथन किया। इस दौरान शिक्षकों ने गणित विषय में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की और उसके समाधान का भी रास्ता निकाला । कार्यशाला में जिले के अनेक ब्लॉकों से आए 45 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के गढ़वाल प्रभारी जगमोहन कठैत ने बताया कि फाउंउेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाशों में ऐसी कार्यशालाएं की जाती है, जिसमें विभिन्न ब्लॉकों के शिक्षक स्वेच्छा से प्रतिभाग करते हैं। बुधवार को कोटद्वार में आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों ने गणित शिक्षण में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की। शिक्षकों ने कहा कि पुरानी शिक्षा पद्धति में बदलाव लाने की आवश्यकता है। कार्यशाला का उद्देश्य प्रारंभिक कक्षाओं से बच्चों में गणित की बुनियादी समझ बनाना है। कार्यशाला में राजीव थपलियाल, अल्का बिष्ट, मोहन सिंह गुसाईं, जसपाल असवाल, लक्ष्मी नैथानी, संगीता उनियाल, मोहिनी नौटियाल, गोदांबरी बिष्ट, विनोद कुमार, उपासना नेगी, हर्षमणि नौडियाल, जयप्रकाश केष्टवाल, गणेश बलूनी, संजय नौटियाल, सरिता जोशी, पूजा, मंजू कुलासरी, सरिता मैंदोला, अमरदीप पॉल, संजय डोबरियाल, नीलम रावत, राजीव घिल्डियाल, विजयलक्ष्मी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें