फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भालू के हमले की झूठी खबर और फोटो ने फैलाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सोशल मीडिया में भालू के एक बाइक सवार पर हमला करने की झूठी खबर और फोटो वायरल करने पर वन विभाग ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में बुधवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से कोटद्वार जा रहे एक व्यक्ति पर दुगड्डा के पास भालू के हमला करने की खबर के साथ पांच फोटो भी वायरल हो गईं। लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित रेंज अधिकारी से घटना की जानकारी ली तो पूरा मामला झूठा पाया गया। कोटद्वार रेंज के सहायक वन क्षेत्राधिकारी ने मामले में कोतवाली में तहरीर दी। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि उन्हें भालू के हमले की झूठी खबर फैलाने को लेकर तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें