फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन मीनाक्षी ने अपनी शादी में शराब पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो। विकासखंड बीरोंखाल के केदारगली गांव निवासी दुल्हन मीनाक्षी ने अपनी शादी में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया। शराब की जगह बरातियों का दूध के गिलास के साथ स्वागत किया गया। खाने के साथ दही, घी और मक्खन परोसा गया। दुल्हन के इस निर्णय की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन

21 मई को केदारगली निवासी स्व. ख्यात सिंह बिष्ट की बेटी मीनाक्षी का विवाह सिंदुड़ी गांव निवासी पान सिंह के बेटे मुकेश सिंह के साथ तय हुआ। शादी और अन्य कार्यक्रमों में बढ़ रहे शराब के चलन और उसके बाद लड़ाई झगड़े को देखते हुए मीनाक्षी ने शादी में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध किए जाने का प्रण लिया। उसने अपने भाई रणवीर बिष्ट को अपने दिल की बात बताई। कहा कि बराती अगर शराब पीकर उसकी शादी में आएंगे तो वह शादी नहीं करेगी। दुल्हन के परिजनों ने यह बात वर पक्ष को बताई। अंत में शादी में शराब का पूर्ण बहिष्कार किए जाने पर दोनों पक्षों में सहमति बनी।
दुल्हन के भाई रणबीर सिंह बिष्ट ने बताया कि 21 मई को उनके गांव में सिंदूड़ी गांव से बरात आई। इसमें घराती और बराती किसी ने भी शराब का सेवन नहीं किया। शादी में बारातियों का स्वागत दूध से किया गया। खाने में उन्हें अन्य पकवान के साथ दही, घी और मक्खन परोसा गया। शादी में शामिल पूर्व ब्लाक प्रमुख दर्शन रिंगोडा, संदीप आचार्य, हरदयाल सिंह, मनीष नौटियाल, विक्रम सिंह, बीरेंद्र जुयाल, राजेश पटवाल आदि ने प्रशंसा की। कहा कि इस तरह के प्रयास शराबबंदी के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें