फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में दीक्षा और तुषार ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शांति वल्लभ मेमोरियल इंटर कालेज की दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मानपुर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता का विद्यालय के प्रधानाचार्य वरुण कुमार भदोला ने शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से खेल के माध्यम से अपने विद्यालय, क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन करने की अपील की।
इस अवसर पर आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में टीम बी के खिलाड़ी सुमित, तुषार, रजत, सुभांशु, आयुष कुमार, आकाश, दीपक ने बेतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम ए को हराया। बैडमिंटन के प्राइमरी वर्ग में कक्षा तीन की दीक्षा ने प्रथम, कक्षा दो के अंश ने द्वितीय और कक्षा एक की कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन सीनियर वर्ग में तुषार ने पहला, सुमित ने दूसरा ओर आयुष बलूनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में आराध्या, खुशबू, जूनियर वर्ग में लव कुमार, विजय कुमार ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इस अवसर पर निर्णायक पृथ्वी सिंह, नितिन बिष्ट, कमलेश बिष्ट, कमलेश सिंह रावत, मनवीर सिंह, अनुराधा गुसाईं, नेहा शर्मा, लक्मी डबराल, संगीता रावत, आशीष भदोला, राकेश शाह, प्रवीण सिंह नेगी, कमल सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें